नई दिल्ली 25 फरवरी 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संस्कृत सुभाषित साझा कर नवाचार में प्रतिभा और मेहनत के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि केवल प्रतिभा से सफलता नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास भी जरूरी होता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि
“यथैकेन न हस्तेन तालिका सम्प्रपद्यते।
थोद्यमपरित्यक्तं न फलं कर्मणः स्मृतम्॥”
इस सुभाषित का अर्थ है कि जैसे एक हाथ से ताली नहीं बज सकती, वैसे ही बिना मेहनत के किसी काम का फल नहीं मिलता। उन्होंने समझाया कि सिर्फ क्षमता या प्रतिभा से लक्ष्य हासिल नहीं होता, बल्कि सफलता के लिए सतत परिश्रम और दृढ़ प्रयास आवश्यक होते हैं।



