नई दिल्ली, 23 फरवरी 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुकुल रॉय को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मुकुल रॉय के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक योगदान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मुकुल रॉय का आज सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।



