बॉलीवुड
24 Feb, 2026

‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू, अमिताभ बच्चन फिर अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए हैदराबाद शूटिंग और सह-अभिनेता कमल हसन से मुलाकात का जिक्र किया।

हैदराबाद, 24 फरवरी 2026।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद अब उसके सीक्वल ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी कि वह पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त थे, जिसके कारण वह अपने प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर पाए।

अमिताभ बच्चन ने 24 फरवरी को अपने ब्लॉग में बताया कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग प्रारंभ हो चुकी है। इस दौरान उनकी मुलाकात साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता कमल हसन से भी हुई। ब्लॉग में उन्होंने पहले ही फैंस को सूचित कर दिया था कि रविवार को वह उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद कई प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचे। अमिताभ हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलने की परंपरा निभाते हैं।

फिल्म के सेट से अमिताभ ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं, वही भूमिका जो उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ में निभाई थी। इन तस्वीरों में सह-कलाकार कमल हासन के साथ उनके अनौपचारिक पल भी देखने को मिले। फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि पिछले साल नाग अश्विन के निर्देशन में बनाई जा रही इस सीक्वल में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी और उनकी जगह साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।