अन्य राज्य
07 Mar, 2026

हिसार के सरकारी स्कूल में छात्राओं को सजा देने का मामला, शिक्षा विभाग ने गठित की जांच समिति

हिसार के एक सरकारी हाई स्कूल में छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने डिप्टी डीईओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई है। तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

हिसार, 07 मार्च।

जिले के एक राजकीय हाई स्कूल में छात्राओं को सजा के तौर पर मुर्गा बनाकर घुमाने के कथित मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार डिप्टी डीईओ की अध्यक्षता में बनाई गई यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हाल ही में इस घटना से जुड़े तीन वीडियो सामने आए हैं, जिनमें छात्राओं को सजा के रूप में मुर्गा बनाकर घुमाते हुए देखा जा रहा है।

इस संबंध में एक शिकायत वीडियो के साथ ईमेल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनुशासन के नाम पर छात्राओं को इस तरह की सजा दी गई, जो न केवल अनुचित है बल्कि छात्राओं के सम्मान के भी खिलाफ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी को तीन दिन के भीतर पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि राज्य महिला आयोग को भी इस मामले की शिकायत भेजी गई है।

जांच के दौरान समिति यह पता लगाएगी कि यह घटना किस दिन और किस कक्षा में हुई, छात्राओं को इस प्रकार की सजा देने का निर्देश किस शिक्षक या कर्मचारी ने दिया और उस समय स्कूल के अन्य स्टाफ व प्रबंधन की क्या भूमिका रही। इसके अलावा घटना के समय मौजूद छात्राओं और अन्य विद्यार्थियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले शिक्षक या कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

शिकायतकर्ता ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान उजागर नहीं की है। शिकायत में कहा गया है कि वायरल वीडियो गांव के एक सरकारी हाई स्कूल का है और यह न तो फर्जी है और न ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया है। वीडियो में छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाते हुए दिखाया गया है, जो समानता और सम्मान के मूल्यों के खिलाफ है।

घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है और अब सभी की नजर जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।