औरैया, 02 मार्च।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बैंक कर्ज से मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने बहनोई को फोन कर स्थिति की जानकारी दी थी।
बरके पुरवा निवासी मुकेश कुमार (50) ने बताया कि बैंक कर्ज के बोझ के कारण वह अत्यंत तनाव में थे। उन्होंने अपने बहनोई हरिओम सिंह को फोन कर बताया कि वे विशुनपुर की पुलिया पर खड़े हैं और आत्महत्या करने वाले हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक मुकेश कुमार ने शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
मौके पर रुरुगंज चौकी प्रभारी और पुलिस टीम पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और गमगीन माहौल बना हुआ है।



