प्रयागराज, 17 फरवरी।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर सेट डेवलपमेंट 2.0 के तहत प्रयागराज के कोरांव विकासखंड में 18 से 20 फरवरी दो दिवसीय वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को दी।
सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह महोत्सव कृषि विभाग की भूमि संरक्षण इकाई, फूलपुर प्रयागराज द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नए कार्यों का भूमि पूजन और पहले से किए गए कार्यों का लोकार्पण होगा।
महोत्सव का उद्देश्य कृषकों में जल और भूमि संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। आयोजन में किसानों को जल प्रबंधन, सतत सिंचाई और भूमि संरक्षण के लाभ समझाए जाएंगे।



