अन्य राज्य
23 Feb, 2026

जींद में हर घर तक पहुंचेगा नहरी पानी, वैध किए जाएंगे सभी पेयजल कनेक्शन

जींद में हर घर नहरी पानी योजना तेज। पेयजल कनेक्शन सत्यापन अभियान शुरू। अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई, जल संरक्षण और बिल वसूली पर जोर।

जींद, 23 फरवरी।

जींद शहर में हर घर तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इस योजना के तहत शहर के सभी पेयजल कनेक्शनों को वैध और नियमित किया जाएगा।

विभाग की टीम स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से घर-घर सर्वे कर रही है। इस दौरान उपभोक्ताओं से आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेयजल कनेक्शन का फोटो और अन्य दस्तावेज एकत्र कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। इससे कनेक्शन का सत्यापन किया जाएगा।

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की जा रही है और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को पेयजल नल पर टेप लगाकर जरूरत के अनुसार पानी उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने बताया कि जल संरक्षण और सीवरेज बिल वसूली अभियान भी चलाया जा रहा है।

कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि बड़ौदी गांव में नहरी पानी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। समय-समय पर साइट निरीक्षण किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।