अन्य राज्य
23 Feb, 2026

रेवाड़ी में होली को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि 31 मार्च तक बढ़ी

रेवाड़ी में होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक बढ़ा। कई स्टेशनों पर ठहराव से यात्रियों को लाभ मिलेगा।

रेवाड़ी, 23 फरवरी।

होली पर्व के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। रेवाड़ी-रींगस और भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन सेवाओं के विस्तार से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन संख्या 09633/09634 रेवाड़ी से 1 से 30 मार्च और रींगस से 2 से 31 मार्च तक 10-10 ट्रिप चलाएगी। इसी प्रकार 09637/09638 स्पेशल ट्रेन पूरे मार्च माह संचालित होगी।

इन ट्रेनों का ठहराव रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर और रिंगस सहित कई स्टेशनों पर रहेगा। इसके अलावा भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 31 मार्च तक बढ़ाया गया है।

भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, नारनौल और जयपुर मार्ग से होकर चलेगी। इस सुविधा से दैनिक यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।