शिक्षा
20 Feb, 2026

भोपाल में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान का दो दिवसीय

भोपाल के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय “विज्ञान जागृति उत्सव” आज से शुरू। रंगोली, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और 60 से अधिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शामिल।

भोपाल, 20 फरवरी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान आज शुक्रवार से दो दिवसीय “विज्ञान जागृति उत्सव” का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया है।

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान और मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में यह उत्सव आयोजित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, नवाचार क्षमता और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाना और समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना है।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने बताया कि पहले दिन विज्ञान विषयक रंगोली और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, अंतरिक्ष अनुसंधान, स्वास्थ्य विज्ञान और समकालीन वैज्ञानिक उपलब्धियों जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति पेश करेंगे। रंगोली और पोस्टर के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल, आकर्षक और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन यानी 21 फरवरी को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी, जिसमें विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद भव्य विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जो इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगी।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा 60 से अधिक कार्यशील वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, जल संरक्षण तकनीक, पर्यावरण संतुलन, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी अवधारणा और दैनिक जीवन में उपयोगी वैज्ञानिक अनुप्रयोग शामिल होंगे। विद्यार्थी आगंतुकों को अपने मॉडलों के वैज्ञानिक आधार और कार्यप्रणाली की जानकारी भी देंगे।

प्रदर्शनी में भोपाल और आसपास के विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इससे उन्हें विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझने और नवाचारों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।