नई दिल्ली, 09 मार्च।
देश के सर्राफा बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में मामूली कमी के चलते अधिकतर शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1,63,640 रुपये से 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 1,49,990 रुपये से 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना करीब 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना लगभग 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत करीब 1,63,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अन्य बड़े शहरों की बात करें तो चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना करीब 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,63,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना करीब 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना लगभग 1,63,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में 24 कैरेट सोना करीब 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी का रुख देखा गया। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना करीब 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है।



