शेयर बाज़ार
02 Mar, 2026

सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी हल्की फिसली

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम में तेज बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में मामूली गिरावट रही। प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोना नए ऊंचे स्तर पर कारोबार करता दिखा।

02 मार्च, नई दिल्ली।

देश के सर्राफा बाजार में आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सोने की कीमतों में 4,010 रुपये से 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई। इसके उलट चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की हल्की गिरावट देखने को मिली। सोने में आई तेजी के चलते अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये से 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये से 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,58,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में भी यही दरें बनी हुई हैं। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पटना में 24 कैरेट सोना 1,73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,58,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।