नई दिल्ली, 27 फ़रवरी।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे। सोना 220 रुपये से लेकर 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। इस गिरावट के चलते देश के अधिकांश प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,61,670 रुपये से 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच और 22 कैरेट सोना 1,48,190 रुपये से 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने से यह दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बनी रही।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,61,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,61,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,61,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,61,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,61,820 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,61,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,61,820 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,61,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



