शेयर बाज़ार
10 Mar, 2026

सर्राफा बाजार में नरमी, सोना करीब 2 हजार रुपये और चांदी 5 हजार रुपये तक सस्ती

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना लगभग 1,800 से 1,970 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली,10 मार्च

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमजोरी देखी गई है। आज सोने की कीमत में लगभग 1,800 रुपये से 1,970 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के भाव में करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है।

कीमतों में आई गिरावट के बाद देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना लगभग 1,61,670 रुपये से 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,190 रुपये से 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। चांदी की कीमत भी घटकर दिल्ली सर्राफा बाजार में करीब 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना लगभग 1,61,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत लगभग 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अन्य बड़े शहरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना करीब 1,61,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना करीब 1,61,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। भोपाल में 24 कैरेट सोना लगभग 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना करीब 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना करीब 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर में 24 कैरेट सोना करीब 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना करीब 1,61,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।