नई दिल्ली, 03 मार्च 2026।
होली से ठीक पहले घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोना 2,520 रुपये से लेकर 3,175 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसके उलट चांदी की कीमत में 20,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेज बढ़त दर्ज की गई।
सोने की कीमत में आई नरमी के चलते देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये से 1,70,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये से 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी में जोरदार तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत तीन लाख रुपये के पार पहुंचकर 3,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
होली से एक दिन पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,70,065 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,69,965 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
इनके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,69,965 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,70,065 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,69,965 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,70,065 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
देश के अन्य हिस्सों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



