फैशन
27 Feb, 2026

फागुन में स्वदेशी फैशन का रंग, सुपौल के होली बाजार में खादी और डिजाइनर कुर्तों की बढ़ी मांग

सुपौल में होली से पहले बाजारों में स्वदेशी और पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ी। खादी कुर्ता-पायजामा, डिजाइनर सूट और होली थीम टी-शर्ट की बिक्री तेज।

सुपौल, 27 फ़रवरी

फागुन की दस्तक के साथ ही शहर के बाजारों में होली की रौनक साफ दिखाई देने लगी है। इस बार रंगों के साथ-साथ स्वदेशी परिधानों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का असर स्थानीय बाजारों में नजर आ रहा है, जहां ग्राहक देशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

होली पर पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता और सूती साड़ियों का चलन बरकरार है, लेकिन युवाओं में ट्रेंडी और डिजाइनर कपड़ों की मांग भी बढ़ी है। बाजार में होली थीम वाले प्रिंटेड टी-शर्ट, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और स्टाइलिश कुर्तों की अच्छी खासी बिक्री हो रही है।

दुकानों में लिनन कुर्तियां, डिजाइनर सूट, सेमी-गरारा स्टाइल, मैक्सी गाउन, नेट, शिफॉन और जॉर्जेट के परिधान सजे हैं। युवतियों में सलमा-सितारा वर्क वाली कुर्तियां और प्लाजो लोकप्रिय हैं, वहीं युवाओं के बीच खादी जैकेट और कुर्ता-पायजामा का ट्रेंड बढ़ा है।

खरीदारी कर रहीं ग्राहकों ने बताया कि किफायती दरों पर कॉटन साड़ियां और प्रिंटेड टी-शर्ट उपलब्ध हैं, जबकि शाम के कार्यक्रमों के लिए सफेद डिजाइनर कुर्ता-पायजामा की मांग ज्यादा है। व्यवसायियों के अनुसार स्टोन और जरदोसी वर्क वाली कुर्तियां महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं, जिनकी कीमत 1000 रुपये से ऊपर है।

हालांकि महंगाई का असर दामों पर दिख रहा है, फिर भी त्योहार की उमंग के चलते बाजारों में खरीदारी जोरों पर है। इस बार होली पर गांवों में पारंपरिक पहनावा और शहरों में स्वदेशी फैशन का विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।