नई दिल्ली, 23 फरवरी।
घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बीच देश के विभिन्न शहरों में चांदी 2,74,700 रुपये से लेकर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर कारोबार करती दिखी।
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। वहीं जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही।
बेंगलुरु में चांदी 2,75,200 रुपये प्रति किलोग्राम और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,74,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। हैदराबाद में चांदी 2,90,000 रुपये और चेन्नई में 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही थी।
मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है।



