नई दिल्ली। 23 फरवरी।
वैश्विक बाजारों से आज सकारात्मक संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों में भी खरीदारी का माहौल बना रहा, जबकि एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखा जा रहा है।
अमेरिका में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,909.51 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,877.65 अंक पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,301.08 अंक पर कारोबार कर रहा था।
यूरोप में एफटीएसई 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,686.89 अंक पर, सीएसी 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,515.49 अंक पर और डीएएक्स 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,260.69 अंक पर बंद हुआ।
एशिया में भी सात बाजारों में तेजी का रुख रहा। गिफ्ट निफ्टी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,771 अंक पर कारोबार कर रहा था। हैंग सेंग 2.32 प्रतिशत की छलांग के साथ 27,026 अंक पर पहुंच गया। सेट कंपोजिट, जकार्ता कंपोजिट, ताइवान वेटेड और कोस्पी इंडेक्स में भी मजबूती दर्ज हुई।



