नई दिल्ली। 23 फरवरी।
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना रहा। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, जिसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती देखी गई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद मुनाफावसूली के कारण मामूली गिरावट भी आई, लेकिन दोनों सूचकांक लगातार बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.51 प्रतिशत से 2.13 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं ओएनजीसी, सिप्ला, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एटरनल के शेयर 0.35 प्रतिशत से 2.21 प्रतिशत तक गिरावट में रहे।
बाजार में कुल 2590 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें 1999 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 591 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 92.12 अंक की बढ़त के साथ 82,906.83 अंक पर खुला और बाद में 83,486.15 अंक तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 497.95 अंक की मजबूती के साथ 83,312.66 अंक पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई निफ्टी 107.15 अंक की बढ़त के साथ 25,678.40 अंक पर खुला और 25,732.50 अंक तक पहुंच गया।



