शेयर बाज़ार
02 Mar, 2026

वैश्विक अनिश्चितता का असर, खुलते ही लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

भूराजनैतिक तनाव के बीच शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती सेकेंडों में निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे, हालांकि बाद में कुछ हद तक रिकवरी भी देखने को मिली।

02 मार्च, नई दिल्ली।

घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। भूराजनैतिक तनाव के असर से बाजार खुलते ही पहले पांच सेकेंड में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 7.80 लाख करोड़ रुपये घट गया। हालांकि शुरुआती झटके के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू की, जिससे सूचकांकों में आंशिक सुधार देखने को मिला। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.28 प्रतिशत और निफ्टी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे में प्रमुख शेयरों में मिला-जुला रुख रहा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 2.24 प्रतिशत से 0.08 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। वहीं लार्सन एंड टूब्रो, इंटरग्लोब एवियशन, एशियन पेंट्स, अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर 4.74 प्रतिशत से 2.37 प्रतिशत तक टूटे।

बाजार में कुल 2,799 शेयरों में कारोबार हो रहा था, जिनमें से 470 शेयर बढ़त में और 2,329 शेयर गिरावट में थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 हरे निशान में और 26 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त में जबकि 43 शेयर गिरावट में थे।

सेंसेक्स 2,743.46 अंक की गिरावट के साथ 78,543.73 अंक पर खुला। खुलते ही आई खरीदारी से सूचकांक में तेज सुधार हुआ और पहले 20 मिनट में यह 80,632.55 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद फिर से बिकवाली बढ़ने लगी। सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 1,037.55 अंक टूटकर 80,249.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी की शुरुआत भी 519.40 अंक की गिरावट के साथ 24,659.25 अंक पर हुई। शुरुआती खरीदारी से यह 24,989.35 अंक तक उछला, लेकिन बाद में फिर कमजोरी लौट आई। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 315.10 अंक गिरकर 24,863.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत टूटकर 25,178.65 अंक पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।