शेयर बाज़ार
24 Feb, 2026

ग्लोबल संकेतों से बाजार में दबाव, एशियाई शेयर बाजार मिला-जुला

ग्लोबल बाजारों से कमजोरी के संकेत मिलने के कारण अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही जबकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला।

नई दिल्ली, 24 फरवरी।

ग्लोबल बाजारों से आज कमजोरी के संकेत मिले हैं। अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सत्र में भारी गिरावट की चपेट में रहे, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र में लगातार बिकवाली के दबाव में रहे, जबकि एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चेतावनी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते अमेरिकी बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि यदि कोई देश अमेरिकी आदेशों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा तो उस पर और अधिक टैरिफ लगाया जाएगा, जिससे बाजार में गिरावट दर्ज हुई।

डाउ जॉन्स पिछले सत्र में 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.04 प्रतिशत गिरकर 6,837.75 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक भी 277.13 अंक यानी 1.21 प्रतिशत गिरकर 22,608.94 अंक पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 92.54 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 48,896.60 अंक पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.02 प्रतिशत गिरकर 10,684.74 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.22 प्रतिशत टूटकर 8,497.17 अंक पर और डीएएक्स इंडेक्स 268.72 अंक यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 24,991.97 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में नौ में से पांच सूचकांक लाल निशान में और चार हरे निशान में रहे। निक्केई 546.30 अंक यानी 0.96 प्रतिशत बढ़कर 57,372 अंक पर पहुंचा। शंघाई कंपोजिट 1.17 प्रतिशत बढ़कर 4,129.78 अंक पर रहा। ताइवान वेटेड 2.60 प्रतिशत उछलकर 34,652.37 अंक पर पहुंचा, जबकि कोस्पी 98.69 अंक यानी 1.69 प्रतिशत बढ़कर 5,944.78 अंक पर कारोबार करता रहा।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 139.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 25,582.50 अंक पर रहा। स्ट्रेट्स टाइम्स 0.70 प्रतिशत टूटकर 5,005.98 अंक पर और हैंग सेंग 539.91 अंक यानी 1.99 प्रतिशत गिरकर 26,542 अंक पर आ गया। सेट कंपोजिट 0.74 प्रतिशत फिसलकर 1,469.23 अंक और जकार्ता कंपोजिट 0.24 प्रतिशत गिरकर 8,376 अंक पर कारोबार कर रहे हैं। 

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।