नई दिल्ली, 17 फरवरी।
वैश्विक बाजारों से सोमवार को मिले-जुले संकेत प्राप्त हुए। जॉर्ज वॉशिंगटन के जन्मदिन के अवसर पर अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहे, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में कमजोरी का रुख बना रहा। सूचकांक 153.69 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,347.24 अंक पर कारोबार करता दिखा। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिश्रित रुझान रहा, जबकि एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का वातावरण बना हुआ है।
यूरोप के प्रमुख बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत बढ़कर 10,473.69 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,316.50 अंक पर पहुंचा। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 113.97 अंक यानी 0.46 प्रतिशत टूटकर 24,800.91 अंक पर बंद हुआ।
एशिया के नौ प्रमुख बाजारों में से तीन लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान, दक्षिण कोरिया, चीन और इंडोनेशिया के बाजारों में अवकाश के कारण ताइवान वेटेड, कोस्पी, शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट में कारोबार नहीं हुआ।
हैंग सेंग इंडेक्स 138.82 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,705.94 अंक पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 4,938.58 अंक पर बना हुआ है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 88.50 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 25,613 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत फिसलकर 1,435.80 अंक पर आ गया। निक्केई इंडेक्स 596.41 अंक यानी 1.05 प्रतिशत टूटकर 56,210 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



