शेयर बाज़ार
05 Mar, 2026

ग्लोबल बाजारों में रिकवरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जहां अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूती के बाद एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली, 05 मार्च 2026।

वैश्विक बाजारों से आज मजबूत रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में फिलहाल हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र में खरीदारी का माहौल बना रहा, जबकि एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुख दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निवेशकों की खरीदारी के कारण वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,869.50 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक 299.18 अंक यानी 1.33 प्रतिशत उछलकर 22,815.87 अंक पर पहुंच गया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 184.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,555.21 अंक पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 83.52 अंक यानी 0.79 प्रतिशत बढ़कर 10,567.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं सीएसी इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,167.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 414.71 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 24,205.36 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।

एशियाई बाजारों में भी आज चारों ओर खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजारों के सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 24,655 अंक पर बना हुआ है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.59 प्रतिशत उछलकर 4,841.18 अंक पर पहुंच गया है। कोस्पी इंडेक्स में बुधवार की तेज गिरावट के बाद आज जबरदस्त रिकवरी देखी जा रही है और यह 422.06 अंक यानी 7.65 प्रतिशत बढ़कर 5,515.60 अंक पर पहुंच गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 767.60 अंक यानी 2.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,596.48 अंक पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,409.82 अंक पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 113.88 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,690.94 अंक पर, निक्केई इंडेक्स 739.46 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,985 अंक पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत बढ़कर 4,116.77 अंक पर और हैंग सेंग इंडेक्स 178.52 अंक यानी 0.70 प्रतिशत उछलकर 25,428 अंक पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।