शेयर बाज़ार
10 Mar, 2026

मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त सीमित

घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त सीमित हो गई।

नई दिल्ली,10 मार्च

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही, लेकिन थोड़ी ही देर में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी की रफ्तार धीमी पड़ गई। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का समर्थन मिलने से दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी आई थी, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव के कारण इनमें कुछ गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद दोनों सूचकांक हरे निशान में बने रहे। सुबह लगभग 10 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

सुबह 10 बजे तक के कारोबार में प्रमुख शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.11 प्रतिशत से 1.55 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। दूसरी ओर ओएनजीसी, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 1.74 प्रतिशत से 0.96 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे।

अब तक के कारोबार में कुल 2,696 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,185 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में थे, जबकि 511 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर बढ़त में थे और 10 शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर बढ़त के साथ और 17 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स 809.57 अंक की तेजी के साथ 78,375.73 अंक पर खुला। शुरुआती खरीदारी के चलते यह सूचकांक बढ़कर 78,526.25 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू होने से सेंसेक्स पर दबाव बना और यह पहले आधे घंटे में ही गिरकर 77,745.47 अंक तक आ गया। बाद में खरीदारों की वापसी से इसमें कुछ सुधार हुआ। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 225.01 अंक की बढ़त के साथ 77,791.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 252.75 अंक की तेजी के साथ 24,280.80 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में 24,303.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से यह सूचकांक गिरकर 24,079.95 अंक तक आ गया। इसके बाद खरीदारी लौटने से इसमें हल्का सुधार हुआ और सुबह 10 बजे तक निफ्टी 69.20 अंक की बढ़त के साथ 24,097.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

इससे पहले सोमवार को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत टूटकर 24,028.05 अंक पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।