नई दिल्ली,10 मार्च
वैश्विक शेयर बाजारों से आज सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में हल्की गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जबकि एशियाई बाजारों में आज व्यापक स्तर पर तेजी का माहौल दिखाई दे रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ चल रहे युद्ध को जल्द समाप्त होने की संभावना जताने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में उत्साह का माहौल बना रहा। इसी के चलते एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,795.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक इंडेक्स 308.27 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,695.95 अंक पर बंद हुआ। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 217.33 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,523.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।
इसके विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.34 प्रतिशत गिरकर 10,249.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,915.36 अंक पर बंद हुआ, जबकि डीएएक्स इंडेक्स 181.66 अंक यानी 0.78 प्रतिशत गिरकर 23,409.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज व्यापक तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजारों के सूचकांक फिलहाल हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 183.50 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,199 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,112.62 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
कोस्पी इंडेक्स में भी जोरदार उछाल देखा गया है। यह सूचकांक 186.53 अंक यानी 3.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,438.40 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 976.28 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,705 अंक तक पहुंच गया है।
ताइवान वेटेड इंडेक्स 519.69 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,630.11 अंक पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,831.79 अंक पर, हैंग सेंग इंडेक्स 369.54 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,778 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 101.13 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,438.50 अंक पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,397.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



