शेयर बाज़ार
16 Feb, 2026

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला-जुला प्रदर्शन, एशियाई सूचकांक भी अस्थिर

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के मिले-जुले परिणाम देखने को मिले। एशियाई बाजार में भी सोमवार को मिला-जुला कारोबार हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स और गिफ्ट निफ्टी में मजबूती देखने को मिली, जबकि शंघाई और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में कमजोरी रही।

नई दिल्ली, 16 फरवरी।

ग्लोबल मार्केट से सोमवार को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार हुआ। इसी तरह एशियाई बाजार में भी सोमवार को मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 6,836.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,542.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र का कारोबार समाप्त किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,571.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,446.35 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.25 प्रतिशत उछलकर 24,914.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र का अंत किया। इसके विपरीत, सीएसी इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,311.74 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजारों में से चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान और दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स और कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज फिलहाल 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,082.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत टूटकर 8,212.27 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 4,937.51 अंक पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,528.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 135.03 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,077 अंक के स्तर पर पहुंचा। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 159.88 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,727 अंक पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,436.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।