नई दिल्ली 23 फरवरी।
घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी सुबह 11:30 बजे 5.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,67,673 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
हालांकि सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) ने .999 शुद्धता वाली चांदी का मानक मूल्य 2,50,314 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया, जो पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन की तुलना में 2.26 प्रतिशत अधिक है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज हुई। कॉमेक्स पर स्पॉट सिल्वर 86.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी, जहां करीब 5.65 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में मजबूत नॉन-फार्म पेरोल डेटा और स्थिर आर्थिक वृद्धि से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की संभावना कम हुई है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है।



