शेयर बाज़ार
12 Feb, 2026

लगातार दूसरे दिन चमका सोना, 820 रुपये तक उछले दाम; चांदी स्थिर

सर्राफा बाजार में सोने के दाम दूसरे दिन बढ़े। 24 और 22 कैरेट सोना महंगा, जबकि चांदी 2,89,900 रुपये प्रति किलो पर स्थिर।

नई दिल्ली।

घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। मजबूत मांग और वैश्विक संकेतों के असर से सोना 750 से 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और कीमतें स्थिर बनी रहीं।

तेजी के बाद देश के अधिकांश प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,59,610 रुपये से 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,46,310 रुपये से 1,46,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,59,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,46,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।

अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और भोपाल समेत अन्य शहरों में भी सोने के भाव में समान तेजी देखी गई। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में स्थिरता रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू मांग के चलते सोने में मजबूती का रुख बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।