अपराध
24 Feb, 2026

भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग में दो अपराधी गिरफ्तार, चोरी का सामान और शराब जब्त

भागलपुर के नाथनगर और भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की चेकिंग के दौरान चोरी के सामान और अवैध शराब के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच जारी है।

भागलपुर 24 फरवरी 2026।

भागलपुर के नाथनगर और भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की विशेष चेकिंग के दौरान चोरी के सामान और अवैध शराब के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ की इस कार्रवाई में करीब 4900 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सामान जीआरपी और एक्साइज विभाग को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार यह विशेष चेकिंग अभियान रेलवे सुरक्षा बल मालदा के डिवीजनल रेलवे मैनेजर मनीष कुमार गुप्ता के निर्देशन और आरपीएफ मालदा के डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर आशिम कुमार कुल्लू की निगरानी में चलाया गया। नाथनगर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को लगभग एक हजार रुपये मूल्य के चांदी के लॉकेट के साथ पकड़ा गया।

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो लावारिस बैग बरामद किए, जिनमें लगभग 3900 रुपये मूल्य की अवैध शराब की 30 बोतलें मिलीं। इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और जब्त की गई संपत्ति को संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। पुलिस और आरपीएफ टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।