राजस्थान
10 Mar, 2026

तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक मौत

नागौर में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

नागौर, 10 मार्च।

राजस्थान के नागौर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवतियां एक निजी बैंक के फाइनेंस विभाग में कार्यरत थीं और काम के सिलसिले में ग्राहक से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर सुरपालिया और खाबड़ियाना के बीच सोमवार सुबह हुई। सुरपालिया थाना प्रभारी सुमन कुलहरी ने बताया कि मृतक सुमन (25) और निरमा (24) नागौर जिले के बागरासर गांव की निवासी थीं। दोनों नागौर स्थित एक निजी बैंक में फाइनेंस विभाग में कार्य करती थीं।

बताया गया कि सोमवार सुबह दोनों बहनें स्कूटी से बैंक के एक ग्राहक से मिलने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान सुरपालिया-खाबड़ियाना मार्ग पर तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बहनें सड़क पर दूर जा गिरीं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत डेह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में दोनों युवतियों ने दम तोड़ दिया।

मृतक युवतियों के भाई नेमाराम ने सुरपालिया थाने में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुमन और निरमा चार भाइयों के बीच इकलौती दो बहनें थीं। एक साथ दोनों बहनों की मौत से बागरासर गांव में गहरा शोक छा गया है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।