मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से गुना क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना के तीन दिवसीय दौरे के दौरान जनसमस्याएँ सुनेंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न निरीक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भोपाल 14 मार्च।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार से अपने संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के गुना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर नागरिकों से संवाद करेंगे और कई विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार सुबह 10:40 बजे बजरंगगढ़ (गुना) स्थित डाइट भवन में आयोजित जनसंपर्क एवं जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों की समस्याएँ सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 01:20 बजे जलसा गार्डन, गुना में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे।

इसके बाद सिंधिया दोपहर 03:00 बजे कोंतर पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण करेंगे तथा कोंटर (श्यामपुर) में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 05:00 बजे आरी, उमरी गाँव में आयोजित कार्यक्रम में ‘समृद्ध ग्राम’ योजना की शुरुआत करेंगे और आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही बमोरी विधानसभा क्षेत्र के लिए एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की 10 सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद शाम 06:30 बजे कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बैठक के पश्चात पत्रकारों को संबोधित करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 15 मार्च को केंद्रीय मंत्री सुबह 10:25 बजे म्याना स्थित पंचायत विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र तथा सुबह 10:55 बजे सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से म्याना के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों की समस्याएँ सुनकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02:00 बजे वे चंदेरी, जिला अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम 07:15 बजे वे गुना जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गुना रेलवे स्टेशन तथा सकतपुर में अमृत योजना के तहत निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं में भी भाग लेंगे।

प्रवास के अंतिम दिन 16 मार्च को सुबह 11:40 बजे केंद्रीय मंत्री सिंधिया फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) का दौरा करेंगे और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे शिवपुरी जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।