मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर में दिशा समिति की बैठक में करेंगे योजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सीहोर जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे दिशा समिति की बैठक में भाग लेकर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

भोपाल 14 मार्च।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला विकास एवं समन्वय समिति दिशा की बैठक में भाग लेकर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र ओगारे ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सीहोर जिला पंचायत सभाकक्ष में सुबह 11 बजे जिला विकास एवं समन्वय समिति दिशा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के बेहतर संचालन समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 04 बजकर 30 मिनट पर भोपाल के लिए रवाना होंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।