भोपाल, 02 मार्च। स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी नेता, प्रख्यात कवयित्री और देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू तथा मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरोजिनी नायडू को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरणों—असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन—में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनका समर्पण और देशभक्ति आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
एक अलग संदेश में मुख्यमंत्री ने नंदकुमार सिंह चौहान को याद करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठनकर्ता और समर्पित जननेता थे। प्रदेश के विकास, जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए उनके प्रयास सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्श युवाओं को निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे।




