मध्य प्रदेश
05 Mar, 2026

अल्बानिया में फंसी मध्य प्रदेश की इंटरनेशनल रेसलर प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेश वापसी,मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रियांशी के परिवार ने माना आभार

मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रियांशी प्रजापति, जो अल्बानिया के तिराना में वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में भाग लेने गई थीं, युद्ध जैसे हालात के बीच सुरक्षित स्वदेश लौट आईं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से उनकी वापसी संभव हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रियांशी के परिवार ने माना आभारमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच अल्बानिया के तिराना शहर में फंसी मप्र की बेटी रेसलर प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी हो गई है । प्रियांशी वहां आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई थी।जनसंपर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी के उज्जैन निवासी परिजन से भी बुधवार देर रात वीडियो कॉल से चर्चा की। प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।दरअसल, गत 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कजाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहां फंस गए।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।