सेलिब्रिटी गॉसिप
09 Mar, 2026

रश्मिका ने फैन के पोस्ट पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब

रश्मिका मंदाना ने एक भावुक फैन पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा, ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे और इस सफर के लिए आभार व्यक्त किया।

उदयपुर, 09 मार्च।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

शादी के बाद रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में एक प्रशंसक ने रश्मिका के लिए भावुक पोस्ट लिखा, जिसे पढ़कर अभिनेत्री स्वयं भावुक हो गई और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आभार व्यक्त किया। रश्मिका ने लिखा, "मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी भावुक नहीं हुई। कहने को बहुत कुछ है, पर कह नहीं पा रही। मैं अपनी जगह बना रही हूं और इस सफर के लिए बहुत आभारी हूं। इसे समझने के लिए धन्यवाद। प्यार के बारे में इतना कह सकती हूं, ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे।"

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी फिल्मी सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया था, जिससे उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई।

शादी के बाद यह जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। उनकी नई पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म रंबबलि जल्द रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में दोनों ने फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे प्रशंसकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

फिल्म में विजय स्वतंत्रता सेनानी 'रणबाली' के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका 'जयम्मा' की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। प्रशंसक इस लोकप्रिय जोड़ी को फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।