अपराध
09 Mar, 2026

झांसी मुठभेड़ में चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत युवक मुक्त

झांसी में नवाबाद थाना पुलिस ने मुठभेड़ में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को मुक्त कराया।

झांसी, 09 मार्च।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में नवाबाद थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया और उनके कब्जे से अपहृत युवक को मुक्त कराया। पकड़े गए बदमाशों पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था और आरोपितों ने दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया था। फिलहाल एक आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत अपने साथी राज पाठक और ऋषभ राय के साथ शनिवार को बाइक से एकता गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे घर लौटते समय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन के पास कार सवार बदमाशों ने उन पर हमला किया और तमंचे से हवा में फायरिंग की। इसके बाद एक युवक को कार में भरकर कानपुर हाइवे की ओर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई।

एसएसपी ने अपहरणकर्ताओं पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और नवाबाद थाना एवं चौकी विश्वविद्यालय पुलिस की टीमों को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया। पैरा मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल में छानबीन के दौरान संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में चिरगांव के बाबरी निवासी अरुण यादव, बड़ागांव के बिरगांव निवासी हर्ष यादव और दो किशोर शामिल हैं। पुलिस टीम ने उनकी कार में अपहृत राज पाठक को बरामद किया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि श्याम चौपड़ा के पास शनिवार देर रात अभय राजपूत और उसके साथियों पर हमला किया और हवाई फायरिंग कर राज पाठक को अपहरण किया।

इस मामले में मध्यप्रदेश के जिला दतिया भांडेर निवासी रजत यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपितों के कब्जे से लाल रंग की थार गाड़ी और एक तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।