अपराध
09 Mar, 2026

मऊ–छपरा पैसेंजर से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 16 लीटर देसी शराब जब्त

रेलवे सुरक्षा बल ने मऊ–छपरा पैसेंजर ट्रेन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 लीटर देसी शराब बरामद की।

सीवान, 09 मार्च।

रेलवे सुरक्षा बल की टास्क टीम ने सीवान में मऊ–छपरा पैसेंजर ट्रेन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 16 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर निरीक्षक सीआईबी छपरा एवं आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 55102 मऊ–छपरा पैसेंजर के साधारण कोच संख्या 141065 में मैरवा और जीरादेई स्टेशन के बीच संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई।

जांच के दौरान दो व्यक्तियों को प्लास्टिक के झोले में देसी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से “बंटी बबली लाइम” ब्रांड की 200 एमएल की 80 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 16 लीटर और अनुमानित कीमत 4400 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सीवान जिले के जामो बाजार थाने के जगरनाथ पुर निवासी झगरू महतो और गोपालगंज जिले के बरौली थाने के नवादा वार्ड 4 निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है।

आरपीएफ ने जब्त शराब और दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी सीवान को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में अपराध संख्या 41/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस कार्रवाई में टास्क टीम के सऊनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव और कांस्टेबल शिव अवतार प्रसाद शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।