अपराध
09 Mar, 2026

उत्तम नगर हत्याकांड: पुलिस ने 7 और आरोपियों को गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

द्वारका जिले के उत्तम नगर हत्याकांड में पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है, मामले की जांच जारी है।

नई दिल्ली, 09 मार्च 2026।

द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सात और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में एक 14 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल 14 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सायरा उर्फ काली (40), सरिफन (50), सलमा (36), सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर चौहान (20), फिरोज (22) और इस्माइल (50) के रूप में की है। सभी आरोपी उत्तम नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि ये सभी आरोपी हत्या के मामले में वांछित थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के माध्यम से इनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर फरार आरोपितों को पकड़ने में सफलता पाई।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित रूप से शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। मामले की जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।