नूरपुर, 09 मार्च।
नूरपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतर्कता रंग लाई, जब एक व्यक्ति के कब्जे से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान खुशीनगर, हिमाचल टूरिज्म होटल नूरपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.32 ग्राम चिट्टा मिला।
पुलिस ने आरोपी की पहचान विवेक सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव खनोड़ा, डाकघर टुंडी, तहसील चुवाड़ी, जिला चंबा, उम्र 35 वर्ष के रूप में की। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
एसपी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लिया गया और मामले की जांच जारी है। जांच में मादक पदार्थ के स्रोत और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।



