मुरैना, 09 मार्च।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा एमएस रोड पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, अरविंद रावत और पूनम रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, श्रुति रावत और एक अन्य बालिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे।
घायल दोनों बालिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन बाइक सवारों की तलाश कर रही है, जो हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे हैं।



