लखनऊ, 09 मार्च।
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने डंडे से अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि रामकरन रावत(45) खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र लवकुश तथा छोटा पुत्र विशाल रावत हैं। ग्राम प्रधान शंकर यादव ने बताया कि बड़े बेटे लवकुश ने घरेलू विवाद में डंडे से अपने पिता की हत्या कर दी।
अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि घटना के वक्त किसान की पत्नी अपने मायके में थीं। घटना स्थल पर मृतक और दोनों पुत्र ही मौजूद थे। आरोपी बेटा वारदात के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।



