इंदौर, 10 मार्च।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ओंकारेश्वर और इंदौर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों स्थानों पर आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:35 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और लगभग 1:25 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। ओंकारेश्वर में निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इंदौर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे इंदौर एयरपोर्ट से स्कीम नंबर 54, विजय नगर स्थित गुजराती इनोवेटिव कॉलेज जाएंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे पुनः भोपाल के लिए रवाना होंगे।



