एक्सक्लूसिव
03 Mar, 2026

मुरैना: पत्नी के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या?, जांच में उलझे सवाल

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिहौनियां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 25 वर्षीय युवक लवकुश माहौर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 3 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जहां कमरे में टूटी हुई चूड़ियां मिलने से पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक की कनपटी पर नजदीक से गोली चलाए जाने के निशान और गन पाउडर के अवशेष मिले हैं। वहीं, मृतक के भाई ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुरानी रंजिश की बात कही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिहौनियां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सिहौनियां थाने के सामने वाली गली की बताई जा रही है। मृतक की पहचान लवकुश माहौर के रूप में हुई है।जानकारी अनुसार 25 वर्षीय लवकुश सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। वह 12 दिन पहले ही अपने घर आया था। उसकी पत्नी राखी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था। नवजात की किलकारियों के बीच परिवार खुशियों में डूबा था और होली के बाद लवकुश के वापस काम पर लौटने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। घटना के समय लवकुश अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि घर के अन्य सदस्य बाहर सोए हुए थे। रात करीब 3 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए। जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो लवकुश अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।कमरे में टूटी चूड़ियां, विवाद की आशंकापुलिस और एफएसएल टीम को जांच के दौरान कमरे में मृतक की पत्नी की टूटी हुई चूड़ियां मिलीं। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक संभावित पहलू है और सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की कनपटी पर गन पाउडर और कार्बन के अधिक निशान मिले हैं, जो इस ओर संकेत करते हैं कि गोली बेहद नजदीक से चलाई गई हो सकती है। अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही सामने आएगा।भाई ने लगाया हत्या का आरोपमृतक के छोटे भाई अनिल माहौर ने पड़ोसी विक्रम परमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विक्रम छत के रास्ते घर में घुसा और लवकुश को गोली मारकर फरार हो गया। परिवार का दावा है कि छत पर उसकी चप्पल भी मिली है। अनिल के अनुसार, पिछले वर्ष 6 मार्च 2025 को परिवार में हुई एक शादी के दौरान विक्रम से विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश वह मन में रखे हुए था। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, परिजनों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।