भोपाल, 01 मार्च।
इस साल मध्य प्रदेश में होली पर्व दो दिन मनाया जाएगा। खग्रास चंद्रग्रहण के कारण रंगों का उत्सव 3 मार्च की बजाय 4 मार्च को आयोजित होगा। राज्य सरकार ने 3 मार्च के साथ 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि होली के पावन अवसर पर 4 मार्च को भी सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा। इस वर्ष होली का मुख्य दिन 4 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा, क्योंकि 3 मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण होने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल लागू रहेगा और इस दौरान उत्सव नहीं मनाया जा सकता।
प्रदेश भर में होली की तैयारियाँ जोरों पर हैं। 2 मार्च की रात से होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे और अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाएगा। प्रशासन ने सभी जिलों में होली समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जनता से अपील की गई है कि रंगों और खुशियों का आनंद लेने के साथ-साथ अनुशासन और सावधानी का पालन करें।



