गुवाहाटी 24 फरवरी 2026।
गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने कार ठगी के आरोप में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर किराए पर वाहन लेकर उन्हें बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 11 वाहन भी बरामद किए हैं और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आठगांव निवासी रूपज्योति दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों से किराए पर वाहन लेकर उन्हें असम और अरुणाचल प्रदेश में बेच देता था। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।



