श्री भूमि (असम), 02 मार्च 2026
श्री भूमि जिला पुलिस ने बड़ी मात्रा में याबा टैबलेट जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर लगभग 30 हजार याबा टैबलेट बरामद किए। इस कार्रवाई से तस्करी की आपूर्ति श्रृंखला को आगे बढ़ने से पहले ही रोक दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मुख्यमंत्री ने इस सफल अभियान के लिए असम पुलिस और श्री भूमि पुलिस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें तस्करों को मौके से ही पकड़ लिया गया। बरामद की गई याबा टैबलेट की बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये याबा टैबलेट कहां से लाई गई थीं और कहां सप्लाई की जानी थीं। पुलिस का दावा है कि आने वाले समय में ऐसे मामलों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।



