रायगढ़, 02 मार्च 2026
एक आरोपी रामकुमार कुजूर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल मिलाकर करीब 29.115 किलो गांजा और लगभग 17.65 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पत्थलगांव क्षेत्र का एक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ और अन्य राज्यों में सप्लाई करता है। सूचना मिलने पर लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की। चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार से आए संदिग्ध आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपित श्रवण कुमार निषाद के कब्जे से लगभग 19.033 किलो गांजा और 9.50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। वहीं महेन्द्र प्रसाद चौहान के पास से करीब 10.082 किलो गांजा और लगभग 5.00 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ। इसके अलावा गांजा तस्करी में इस्तेमाल मारुति सुजुकी रिट्ज कार जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि फरार आरोपी रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो गांजा पर 10 हजार रुपये देने का लालच दिया था। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर की तलाश जारी है।



