अपराध
24 Feb, 2026

छत्तीसगढ़ के झाल गांव में घातक हमला, मासूम समेत तीन की मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के झाल गांव में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार पर हुए धारदार हथियार से हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं।

रायपुर 24 फरवरी 2026।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झाल गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक ही परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार भोर करीब साढ़े चार बजे हुई, जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार कुंवर साय के परिवार पर उनके पड़ोसी ने घर में घुसकर हमला किया। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में घायल दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा पाया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी और एएसपी निमिषा पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।