अपराध
24 Feb, 2026

बीकानेर में छात्रा की हत्या का खुलासा, संदिग्ध युवक हिरासत में

बीकानेर के एक गांव में परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार की है।

बीकानेर 24 फरवरी 2026।

बीकानेर जिला के एक गांव में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने छात्रा की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है, जबकि दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी।

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी को 13 वर्षीय छात्रा अपने घर से ढाणी के रास्ते आठवीं बोर्ड परीक्षा देने निकली थी। वह दोपहर करीब 12:15 बजे घर से निकली और 1:46 बजे स्कूल प्रशासन ने सूचना दी कि छात्रा परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंची है, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर छात्रा का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि रास्ते में आरोपी युवक ने छात्रा को रोककर उसका विरोध करने पर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि वारदात के दौरान दुष्कर्म भी किया गया हो सकता है। जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत साबित हुआ, जिसमें आरोपी को घटना वाले दिन दोपहर 12:15 बजे इलाके की ओर जाते और 1 से 1:30 बजे के बीच लौटते देखा गया।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। ग्रामीणों के धरने के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि, एक सदस्य को संविदा नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे का प्रस्ताव सरकार को भेजने का आश्वासन दिया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।