अपराध
24 Feb, 2026

शिमला में चिट्टे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

शिमला के बालूगंज क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चिट्टा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिमला 24 फरवरी 2026।

शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। शिमला शहर के बालूगंज थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला सोमवार देर रात का बताया जा रहा है, जब बालूगंज थाना क्षेत्र में एचआरटीसी पेट्रोल पंप के पास गश्त के दौरान पुलिस ने अविनाश चौहान उर्फ अंकू को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरी कार्रवाई मंगलवार तड़के कोमली बैंक कैथू इलाके में की गई, जहां पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दबिश दी और शुभम ठाकुर, आयुष ठाकुर, विपुल ठाकुर और यश पाल ठाकुर को पकड़ा। तलाशी में इनके कब्जे से 7.780 ग्राम चिट्टा मिला, जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नशे की खेप के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।