उत्तरकाशी, 27 फरवरी।
उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के ग्राम सुनाल्डी में करंट लगने से एक दिव्यांग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सुनाल्डी निवासी ऐन सिंह की 48 वर्षीय पत्नी मीना देवी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति भी पैरों से दिव्यांग हैं।
घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत और ग्राम प्रधान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।


